Aaj ka Mausam May 20: देशभर के मौसम में इस समय गजब का विरोधाभास देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और जानलेवा लू की भट्टी में झुलस रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ देश के एक बड़े हिस्से में आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश का तांडव शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 मई के मॉर्निंग बुलेटिन में देश के कई राज्यों के लिए थंडरस्क्वाल (भीषण अंधड़) और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
