Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 मई के लिए देश के कई राज्यों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। कई चक्रवातीय परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का दौर जारी रहने वाला है। नीचे IMD के आधिकारिक डेली वेदर बुलेटिन के आधार पर 6 मई और आने वाले दिनों के लिए मौसम का विस्तृत पूर्वानुमान दिया गया है।
