Get App

Abhishek Banerjee Attack: 'हीरो बनने के लिए वहां क्यों गए?'; ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में 5 गिरफ्तार, BJP-TMC में सियासी संग्राम

Abhishek Banerjee Attack: पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने रविवार (31 मई) को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की निंदा की। लेकिन साथ ही यह भी कहा कि यह पूर्व सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ लोगों के बढ़ते गुस्से को दिखाता है। घोष ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। लेकिन उन्होंने यह भी तर्क दिया कि पश्चिम बंगाल के लोग TMC शासन में सालों से परेशान हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 31, 2026 पर 11:25 AM
Abhishek Banerjee Attack: 'हीरो बनने के लिए वहां क्यों गए?'; ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में 5 गिरफ्तार, BJP-TMC में सियासी संग्राम
Abhishek Banerjee Attack: बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को जानलेवा हमला हुआ

Abhishek Banerjee Attack: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के सिलसिले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में तपन माइती और आकाश शामिल हैं, जिन्हें कथित तौर पर इस घटना से जुड़े वीडियो में देखा गया था। इस बीच, बंगाल के मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता दिलीप घोष ने रविवार (31 मई) को TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की निंदा की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह पूर्व सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ लोगों के बढ़ते गुस्से को दिखाता है।

इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए घोष ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। लेकिन उन्होंने यह भी तर्क दिया कि पश्चिम बंगाल के लोग TMC शासन में सालों से परेशान हैं। साथ ही घोस ने कहा कि क्यों अभिषेक हीरे बनने के लिए वहां गए? उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 22 गाड़ियों का काफिला लेकर घूमता रहा यदि वो ऐसे हीरो बनने का प्रयास करेगा तो क्या होगा? मंत्री ने कहा कि जनता ने सब देखा है और वो केवल अवसर ढूंढ रहे थे।

मामले में 5 गिरफ्तार

पुलिस ने जांच के सिलसिले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। अभिषेक बनर्जी पर दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में भीड़ ने हमला किया, जहां वे चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने गए थे। TMC प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दोषी ठहराया। हालांकि, सत्ताधारी पार्टी ने इस आरोप से इनकार किया है। इस घटना के बारे में बात करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बंगाल के पुलिस अधिकारी अभिषेक बनर्जी को मेडिकल इलाज मिलने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें