अच्छा काम करो और Hyundai Creta इनाम पाओ, चेन्नई की Agilisium ने एंप्लयीज को क्रेटा तोहफे में दिया

Agilisium ने अपने उन एंप्लॉयीज को सम्मानित किया है, जिनका भरोसा कंपनी पर पहले दिन से बना रहा है। इन एंप्लॉयीज को सम्मानित करने के लिए कंपनी ने चेन्नई में एक खास कार्यकर्म का आयोजन किया था। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित इस प्रोग्राम में करीब 500 एंप्लॉयीज शामिल हुए थे

अपडेटेड Jun 13, 2025 पर 12:41 PM
Story continues below Advertisement
ह्युंडई क्रेटा के शुरुआती वर्जन की ऑन-रोड कीमत करीब 13 लाख रुपये है।

अगर आपको ऐसा ईमेल दिखे जिसमें बताया गया हो कि कंपनी आपके अच्छे काम को देखते हुए ह्यूंडई की क्रेटा देने जा रही है तो आपको कैसा लगेगा? टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस ऑफर करने वाली एजिलिसियम ने अपने एंप्लॉयीज को हुंडई क्रेटा गिफ्ट में दी है। कंपनी ने अपने 10 साल पूरे होने पर उन एंप्लॉयीज को यह तोहफा दिया है, जो शुरू से कंपनी के साथ बने हुए हैं। 25 एंप्लॉयीज को यह तोहफा मिला है। ह्युंडई क्रेटा के शुरुआती वर्जन की ऑन-रोड कीमत करीब 13 लाख रुपये है।

एंप्लॉयीज को 13 लाख के तोहफे के बारे में पता नहीं था

Agilisium ने अपने उन एंप्लॉयीज को सम्मानित किया है, जिनका भरोसा कंपनी पर पहले दिन से बना रहा है। इन एंप्लॉयीज को सम्मानित करने के लिए कंपनी ने चेन्नई में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया था। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित इस प्रोग्राम में करीब 500 एंप्लॉयीज शामिल हुए थे। खास बात यह है कि 13 लाख रुपये के इस तोहफे के बारे में एंप्लॉयीज को पहले से पता नहीं था। जब एंप्लॉयीज और उनके परिवार के सदस्यों को इस तोहफे के बारे में पता चला तो कुछ पल के लिए तो उन्हें इस पर विश्वास नहीं हुआ।


फाउंडर ने कहा कि कंपनी एंप्लॉयीज का ध्यान हमेशा रखती रहेगी

ह्युंडई क्रेटा के आरसी पेपर पर एंप्लॉयीज के नाम लिखे हुए हैं। WTC में आयोजित कंपनी के खास कार्यक्रम में कई एंप्लॉयीज के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। इस मौके पर एंप्लॉयीज के लिए इनाम का ऐलान करते हुए कंपनी के सीईओ राज बाबु ने कहा, "मुझ पर भरोसा बनाए रखने के लिए आपका धन्यवाद। लीडर के लिए अनुयायी होना जरूरी है। मुझे लगता है कि मैंने अपना फर्ज पूरा किया है और आगे भी करता रहंगा।"

2014 में चेन्नई में शुरू हुआ था यह स्टार्टअप

Agilisium की शुरुआत 2014 में हुई थी। राज बाबु ने इसकी शुरुआत की थी। इस स्टार्टअप ने बाहरी इनवेस्टर्स से कोई आर्थिक मदद नहीं ली है। यह लाइफ साइंसेज इंडस्ट्री को अपनी सेवाएं देती है। सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में इस साल की शुरुआत में बाबु ने कहा था कि इस स्टार्टअप की CAGR 45 फीसदी रहने का अनुमान है। उन्होंने 2027 तक कंपनी का रेवेन्यू 10 करोड़ डॉलर तक पहुंच जाने की उम्मीद जताई थी।

यह भी पढ़ें: Gold Rate Today: ईरान पर इजरायल के हमले से सोना 100000 रुपये के पार, जानिए अभी आपको क्या करना है

मुश्किल वक्त में भी समय पर सैलरी बढ़ाती है कपनी

बाबु ने कहा, "हमने हमेशा यह माना है कि हमारे लिए हमाले लिए सबसे अहम हैं।" इस स्टार्टअप ने हमेशा अपने एंप्लाॉयीज का ख्याल रखा है। बिजनेस के रास्ते में कई चुनौतियां आने के बावजूद कंपनी ने एंप्लॉयीज की सैलरी बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे साल जब इंडस्ट्री के लिए सावधानी बरतना जरूरी हो गया था तब भी हमने समय पर सैलरी बढ़ाकर अपने एंप्लॉयीज का ध्यान रखा। ऐसा बहुत कम कंपनियां करती हैं। बड़ी कंपनियां भी मुश्किल वक्त आते ही सैलरी बढ़ाना तो दूर एंप्लॉयीज की छंटनी शुरू कर देती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।