अहमदाबाद में प्लेन क्रैश के 24 घंटे बीत चुके हैं। मन एक ही सवाल बार-बार पूछ रहा है कि आखिर इस हादसे की वजह क्या रही होगी? क्या यह हादसा होने से रोका जा सकता था? लोग तरह-तरह की थ्योरी दे रहे हैं। कुछ का मानना है कि अगर व्हीसलब्लोअर सैम सालेहपोर की बात मान ली गई होती तो शायद 241 लोगों की जान बच सकती थी। कौन है यह सैम सालेहपोर? उन्होंने आखिर कौन सी बात बताई थी, जिसे मान लेने पर यह हादसा रुक सकता था?
