AI Supremacy Race: भारत इस समय वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दौड़ में अमेरिका और चीन के बाद सबसे बड़े खिलाड़ी के रूप में उभर रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की 100 करोड़ से अधिक डिजिटल-साक्षर आबादी अमेरिकी टेक कंपनियों के लिए दुनिया का सबसे 'हॉट मार्केट' बन गई है। भारत की यह बढ़त केवल आबादी तक सीमित नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार द्वारा बजट में घोषित 20 साल के टैक्स हॉलिडे ने विदेशी निवेश के लिए रेड कार्पेट बिछा दिया है। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव का मानना है कि यह नीति भारत को एक प्रमुख ग्लोबल एआई हब बनने का ऐतिहासिक अवसर देगी, जहां दुनिया भर की डेटा सेवाओं का संचालन यहीं से होगा।
