West Asia War: एयर इंडिया ने पिछले तीन हफ्तों में पश्चिम एशिया के लिए लगभग 2,500 उड़ानें रद्द कर दी है। एयर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन ने कर्मचारियों को भेजे एक अंदरूनी संदेश में बताया कि ईरान में चल रहे संघर्ष के कारण एयरलाइन अभी इस क्षेत्र में अपने सामान्य शेड्यूल का सिर्फ 30% ही चला पा रही है। विल्सन ने अपने संदेश में कहा, "दुनिया, हमारा क्षेत्र और हमारा उद्योग, मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के असर से जूझ रहा है... एयर इंडिया ग्रुप पर इसका काफी गहरा असर पड़ा है, क्योंकि मध्य पूर्व के लिए और वहां से होकर हमारी उड़ानें बड़े पैमाने पर चलती हैं।"
