एन चंद्रशेखरन, जिन्हें एन चंद्रा भी कहा जाता है, ने सहकर्मियों को लिखे एक लेटर में कहा, 'यह बहुत मुश्किल वक्त है। कल जो हुआ, वह समझ से परे है और हम सदमे और शोक में हैं। एक ऐसे व्यक्ति को खोना जिसे हम जानते हैं, एक त्रासदी है, लेकिन एक साथ इतनी सारी मौतें होना समझ से परे है। यह टाटा समूह के इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक है। अभी शब्दों से सांत्वना नहीं मिल सकती, लेकिन मेरी संवेदनाएं दुर्घटना में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। हम उनके लिए यहां हैं। मैं यह कहना चाहता हूं कि, आप की तरह, हम भी समझना चाहते हैं कि क्या हुआ। हमें अभी नहीं पता, लेकिन हम जान जाएंगे। आप जानते हैं कि पिछले 24 घंटों में भारत, यूके और यूएस से जांच दल दुर्घटना की जांच करने के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। उन्हें हमारा पूरा सहयोग है और हम निष्कर्षों के बारे में पूरी तरह से पारदर्शी रहेंगे।'