Get App

Airline Charges: एयरलाइंस कंपनियों को बड़ी राहत, फ्लाइट में 60% फ्री सीट सिलेक्शन का फैसला टला

Airline Charges: सरकार ने गुरुवार को एयरलाइंस को दिए गए अपने उस आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है, जिसमें उन्हें 20 अप्रैल से किसी भी उड़ान में कम से कम 60% सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। यह जानकारी सूत्रों के अनुसार दी गई है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Apr 03, 2026 पर 9:30 AM
Airline Charges: एयरलाइंस कंपनियों को बड़ी राहत, फ्लाइट में 60% फ्री सीट सिलेक्शन का फैसला टला
एयरलाइंस कंपनियों को बड़ी राहत, फ्लाइट में 60% फ्री सीट सिलेक्शन का फैसला टला

Airline Charges: फ्लाइट में सफर करने वाले करोड़ों भारतीय यात्रियों के लिए एक ऐसी खबर आई है जो उनकी जेब पर असर डाल सकता है। कुछ दिन पहले सरकार ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि अब यात्री फ्लाइट की अधिकतर सीट फ्री में चुन सकेंगे। इस फैसले से लोगों के चेहरे पर खुशी थी। लोगों को लग रहा था कि अब वे चेक-इन के समय लगने वाले फालतू के खर्चों से छुटकारा पा सकेंगे।

लेकिन सरकार ने गुरुवार को एयरलाइंस को दिए गए अपने इस आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है, जिसमें उन्हें 20 अप्रैल से किसी भी उड़ान में कम से कम 60% सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। यह जानकारी सूत्रों के अनुसार दी गई है।

18 मार्च को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया था कि DGCA को निर्देश दिए गए हैं कि एयरलाइंस हर उड़ान में कम से कम 60% सीटों का चयन यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के करने दें, ताकि सभी यात्रियों को बराबर सुविधा मिल सके।

“फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस और अकासा एयर से मिले सुझाव के आधार पर मामले की फिर से समीक्षा की गई। इसमें बताया गया कि इस नियम से एयरलाइंस के कामकाज और कमाई पर असर पड़ सकता है, जैसे टिकट की कीमतों में बदलाव और मौजूदा किराया सिस्टम के साथ तालमेल बैठाने में दिक्कत।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें