महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे की जगह पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने शुक्रवार को जांच की। इस हादसे में डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। मौके पर महाराष्ट्र पुलिस की एक स्पेशल टीम भी मौजूद रही। यह जांच उसी दिन की गई, जब हादसे में शामिल Learjet 45 का ब्लैक बॉक्स बरामद किया गया। मौके से सामने आए वीडियो में फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को बारामती एयरस्ट्रिप के पास गिरे विमान के पिछले हिस्से की जांच करते हुए देखा गया। बता दें कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत काम करने वाले विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने भी क्रैश की हादसे की जांच उसी दिन शुरू कर दी है।
