Bharat Mandapam: दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम इन दिनों 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' की मेजबानी कर रहा है। कभी एक बंजर जमीन और पुरानी इमारतों वाले इस स्थान पर आज दुनिया का सबसे आधुनिक कन्वेंशन सेंटर है। एआई समिट के दौरान सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गजों की मेजबानी कर रहे इस वेन्यू की भव्यता और इतिहास बेहद दिलचस्प है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं इसके बारे में।
