Ram Avatar Jaggi Murder Case: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गुरुवार (2 अप्रैल) को राज्य के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे और पूर्व विधायक अमित जोगी को 2003 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता रामावतार जग्गी की हत्या के मामले में दोषी ठहराया है। हाई कोर्ट ने उन्हें तीन सप्ताह के भीतर अदालत के सामने सरेंडर करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद हाई कोर्ट ने पिछले महीने इस मामले में फिर से सुनवाई शुरू की थी।
