राइजिंग भारत समिट 2025 के दूसरे दिन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे, जहां उन्होंने तु्ष्टिकरण की राजनीति पर निशाना साधते हुए अपनी बात की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की नीति देश विभाजन के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चिंतित हैं। उन्होंने कहा, दो राष्ट्र के सिद्धांत पर मुस्लिम लीग खड़ी हुई थी, लेकिन पाकिस्तान में भी उसे हार का मुंह का देखना पड़ा था।
