IMD Rain alert in UP: अगले 24 घंटे यूपी में भयानक लू बहने का अलर्ट फिर इन जिलों में होगी बारिश और गर्मी से मिलेगी राहत

IMD Rain alert in UP: यूपी के कई जिले वर्तमान में जबरदस्त लू (Heatwave) की चपेट में हैं, जहां बांदा (47.4°C) सबसे गर्म रहा; विभाग ने प्रयागराज और वाराणसी सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

अपडेटेड Apr 26, 2026 पर 7:43 PM
Story continues below Advertisement

उत्तर प्रदेश इस समय भीषण लू (Heatwave) की चपेट में है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक मौसम केंद्र रिपोर्ट के अनुसार, निचले क्षोभमंडल में आ रही गर्म पछुआ हवाओं और महाराष्ट्र के ऊपर बने प्रतिचक्रवात के कारण पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पिछले दिनों बांदा 47.4 डिग्री के साथ देश का सबसे गर्म शहर बन गया है। इसी तरह प्रयागराज और वाराणसी भी देश के टॉप-5 गर्म शहरों में शामिल हुए।

मौसम विभाग ने यूपी के जिलों को दो श्रेणियों में बांटकर अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में भीषण लू (ऑरेंज अलर्ट):

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, जालौन और हमीरपुर।


इन जिलों में लू का 'यलो अलर्ट':

सोनभद्र, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, महोबा, झांसी और ललितपुर।

यहां रात में भी नहीं मिलेगी चैन (उष्ण रात्रि का अलर्ट):

पश्चिमी यूपी के फर्रखाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और बदायूं में रातें बेहद गर्म रहने वाली हैं।

27 अप्रैल को भी जारी रहेगा लू का तांडव

सोमवार सुबह से मंगलवार सुबह तक बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में लू का असर बना रहेगा।

28 अप्रैल से आंधी और बारिश का अलर्ट

लखनऊ आंचलिक केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से 28 अप्रैल से मौसम पलटी मारेगा। पारे में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

28 अप्रैल को इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा):

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी और ललितपुर।

मई की शुरुआत तक रहेगा सुहाना मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 29 अप्रैल को हवाओं की रफ्तार बढ़कर 40-50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। बारिश और आंधी का यह सिलसिला 2 मई तक जारी रहने की संभावना है, जिससे लू की स्थितियों से पूर्ण राहत मिल जाएगी। मौसम विभाग और विशेषज्ञों ने दोपहर के समय सीधे धूप के संपर्क में आने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और ओआरएस का उपयोग करने की सलाह दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।