Credit Cards

Nepal Earthquake: म्यामांर-थाईलैंड के बाद अब नेपाल में आया भूकंप, भारत में भी कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Nepal Earthquake: नेपाल के साथ-साथ उत्तर भारत के कई शहरों में भी ये झटके महसूस हुए हैं। दिल्ली-एनसीआर भी इससे अछूता नहीं रहा। यहां भी कई लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस होने की बात कही है

अपडेटेड Apr 04, 2025 पर 9:47 PM
Story continues below Advertisement
किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

Nepal Earthquake:  नेपाल में एक सप्ताह में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार शाम को नेपाल में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसके चलते उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 7.52 बजे 20 किलोमीटर की गहराई पर आया। किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। बता दें कि नेपाल में पिछसे सात दिनों में ये दूसरी बार भूकंप आया है।

भारत में भी महसूस किए गए झटके

बता दें कि नेपाल के साथ-साथ उत्तर भारत के कई शहरों में भी ये झटके महसूस हुए हैं। दिल्ली-एनसीआर भी इससे अछूता नहीं रहा। यहां भी कई लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस होने की बात कही है।


इससे पहले म्यांमार में आया था भूकंप

इस बार भूकंप का केंद्र नेपाल ही रहा। जैसे ही भूकंप के झटके लगे नेपाल और आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 रही, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि झटके कितने तेज थे। अभी तक जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले म्यामांर में 7 तीव्रता से भी ज्यादा का भूकंप आया था। इसमें जान-माल की काफी हानि हुई थी। इस भूकंप में करीब तीन हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।

म्यांमार और थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार (28 मार्च 2025) को को आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। इसी दिन नेपाल में भी 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उसी दिन भारत और तिब्बत के सीमावर्ती इलाकों में भी हल्के झटके महसूस किए गए। लेकिन म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप का असर बहुत ज़्यादा था। इस भूंकप के बाद तो म्यांमार में लाखों लोग बेघर हो गए और वहां बुनियादी ढांचे को बड़ा नुकसान पहुंचा।

नेपाल में आठ दिनों में दूसरी बार आया भूकंप

म्यांमार और थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार (28 मार्च 2025) को को आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। इसी दिन नेपाल में भी 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उसी दिन भारत और तिब्बत के सीमावर्ती इलाकों में भी हल्के झटके महसूस किए गए। लेकिन म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप का असर बहुत ज़्यादा था। इस भूंकप के बाद तो म्यांमार में लाखों लोग बेघर हो गए और वहां बुनियादी ढांचे को बड़ा नुकसान पहुंचा। भारत सरकार ने म्यांमार में भूकंप प्रभावित लोगों की मदद के लिए 'ऑपरेशन ब्रह्मा' शुरू किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।