Anant Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने गुजरात के जामनगर में 'वनतारा यूनिवर्सिटी' की नींव रखकर वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत की है। इसे दुनिया का पहला ऐसा विश्वविद्यालय बताया जा रहा है जो पूरी तरह से वन्यजीव संरक्षण और पशु चिकित्सा विज्ञान के लिए समर्पित होगा।
