Get App

अनंत अंबानी ने केरल के मंदिरों को दिया ₹18 करोड़ का दान, हाथियों के कल्याण और जीर्णोद्धार के लिए बढ़ाया हाथ

Anant Ambai: हाथियों के इलाज के लिए एक समर्पित आधुनिक अस्पताल बनाया जाएगा। साथ ही हाथियों को जंजीरों से मुक्त रखने के लिए वैज्ञानिक रूप से डिजाइन किए गए शेल्टर बनाए जाएंगे। उन्होंने जोर दिया कि परंपराओं का हिस्सा रहे इन बेजुबान जानवरों को गरिमा और वैज्ञानिक देखभाल मिलनी चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2026 पर 3:04 PM
अनंत अंबानी ने केरल के मंदिरों को दिया ₹18 करोड़ का दान, हाथियों के कल्याण और जीर्णोद्धार के लिए बढ़ाया हाथ
अनंत अंबानी ने राजराजेश्वरम मंदिर के 'पूर्वी गोपुरम' के जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी ली है

Anant Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने हाल ही में केरल के दो सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों राजराजेश्वरम और गुरुवयूर मंदिर का दौरा किया। अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने कुल ₹18 करोड़ की सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह राशि न केवल मंदिरों के बुनियादी ढांचे को सुधारने, बल्कि ऐतिहासिक विरासत को सहेजने और हाथियों के वैज्ञानिक रख-रखाव के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

राजराजेश्वरम मंदिर के 200 साल पुराने गोपुरम का होगा उद्धार

तलिपरंबा स्थित ऐतिहासिक राजराजेश्वरम मंदिर में अनंत अंबानी ने जीर्णोद्धार कार्यों का संकल्प लिया है। दरअसल मंदिर का 'पूर्वी गोपुरम' पिछले 200 वर्षों से जर्जर अवस्था में है। अनंत अंबानी ने इसके जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी ली है, जो भक्तों के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। इसके लिए कुल ₹12 करोड़ खर्च होंगे। साथ ही उन्होंने मंदिर को ₹3 करोड़ का चेक सौंपा और पारंपरिक पूजा संपन्न की। इस फंड का उपयोग पार्किंग और तीर्थयात्रियों के लिए अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में भी किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें