Get App

Arijit Singh: सियासत में एंट्री लेने वाले हैं अरिजीत सिंह! प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने की कर रहे तैयारी

Arijit Singh News: अरिजीत सिंह ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'नमस्ते, आप सभी को नया साल मुबारक। इतने वर्षों तक मुझे एक श्रोता के रूप में इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं घोषणा करता हूं कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं रोक रहा हूं'

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 30, 2026 पर 12:53 PM
Arijit Singh: सियासत में एंट्री लेने वाले हैं अरिजीत सिंह! प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने की कर रहे तैयारी
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज से ताल्लुक रखने वाले अरिजीत सिंह हमेशा से अपनी जड़ों से जुड़े रहे हैं

Arijit Singh: भारतीय म्यूजिक जगत के बेताज बादशाह अरिजीत सिंह ने हाल ही में अपने प्रशंसकों को तब चौंका दिया जब उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया। इस फैसले के बाद से ही उनके अगले कदम को लेकर अटकलें तेज थीं, लेकिन अब एक रिपोर्ट ने हलचल मचा दी है। दरअसल इस बात की चर्चा चल रही है कि अरिजीत सिंह अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने पर विचार कर रहे हैं।

अरिजीत सिंह ने नए साल के मौके पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'नमस्ते, आप सभी को नया साल मुबारक। इतने वर्षों तक मुझे एक श्रोता के रूप में इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं घोषणा करता हूं कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं रोक रहा हूं। यह एक शानदार सफर था।' उनके इस फैसले ने बॉलीवुड और उनके करोड़ों फैंस को सदमे में डाल दिया है।

राजनीति में नई पारी की शुरुआत?

NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, अरिजीत सिंह राजनीति के मैदान में उतरने की प्लानिंग कर रहे है। हालांकि, वह जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, अरिजीत संभवतः 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का हिस्सा नहीं होंगे, बल्कि वह जमीनी स्तर से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करना चाहते है। बंगाली फिल्म उद्योग के सूत्रों का कहना है कि उन्होंने करियर के इस बदलाव की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें