Get App

आर्मी कैप्टन भारत का गर्लफ्रेंड आरुषि को प्रपोज करने वाला वीडियो देख जिन्हें बुरा लग रहा वो सेना के इन बड़े अफसर की बात सुनें

नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल में पासिंग-आउट परेड के बाद नव-नियुक्त हेलीकॉप्टर पायलट कैप्टन भारत भारद्वाज अपनी पार्टनर के पास पहुंचे। सेना की औपचारिक वर्दी में सजे अधिकारी ने रनवे पर घुटनों के बल बैठकर अंगूठी के साथ उन्हें प्रपोज किया। इस दौरान पीछे सेना का हेलीकॉप्टर भी दिखाई दे रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 04, 2026 पर 8:02 PM
आर्मी कैप्टन भारत का गर्लफ्रेंड आरुषि को प्रपोज करने वाला वीडियो देख जिन्हें बुरा लग रहा वो सेना के इन बड़े अफसर की बात सुनें

महाराष्ट्र के नासिक में पासिंग-आउट परेड के दौरान अपनी मंगेतर को प्रपोज करने वाले नए सेना अधिकारी का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां कुछ लोगों ने इस पल को प्यार और खुशी का खूबसूरत उदाहरण बताया, वहीं कुछ लोगों ने इसे सैन्य प्रोटोकॉल और अनुशासन से जोड़कर सवाल उठाए हैं।

इस बीच रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल कंवल जीत सिंह ढिल्लों खुलकर युवा अधिकारी के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने आलोचना करने वालों को निशाने पर लेते हुए कहा कि एक सैनिक से देश के लिए जान देने की उम्मीद की जाती है, लेकिन जब वह अपने प्यार का इजहार करता है, तो उस पर सवाल खड़े किए जाते हैं।

दरअसल, मंगलवार को नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल में पासिंग-आउट परेड के बाद नव-नियुक्त हेलीकॉप्टर पायलट कैप्टन भारत भारद्वाज अपनी पार्टनर के पास पहुंचे। सेना की औपचारिक वर्दी में सजे अधिकारी ने रनवे पर घुटनों के बल बैठकर अंगूठी के साथ उन्हें प्रपोज किया। इस दौरान पीछे सेना का हेलीकॉप्टर भी दिखाई दे रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें