Get App

बाबरी विध्वंस की बरसी पर अयोध्या में हाई अलर्ट, शहर को किले में किया गया तब्दील, पूरे यूपी में सुरक्षा बढ़ाई गई

Ayodhya security: आज यानी 6 दिसंबर को राम मंदिर स्थल पर स्थित विवादित ढांचे के विध्वंस की बरसी है, जिसकों देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। अगर कहें तो शहर को एक तरह के किले में तब्दील कर दिया गया है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 06, 2025 पर 2:48 PM
बाबरी विध्वंस की बरसी पर अयोध्या में हाई अलर्ट, शहर को किले में किया गया तब्दील, पूरे यूपी में सुरक्षा बढ़ाई गई
बाबरी विध्वंस की बरसी पर अयोध्या में हाई अलर्ट, शहर को किले में किया गया तब्दील, पूरे यूपी में सुरक्षा बढ़ाई गई

Ayodhya security: आज यानी 6 दिसंबर को राम मंदिर स्थल पर स्थित विवादित ढांचे के विध्वंस की बरसी है, जिसकों देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। अगर कहें तो शहर को एक तरह के किले में तब्दील कर दिया गया है और नवनिर्मित राम मंदिर, रेलवे स्टेशन, प्रमुख सड़कों और आवास सुविधाओं के आसपास बहुस्तरीय निगरानी की जा रही है। बता दें कि 1992 में आज ही के दिन विवादित ढांचे को ढहाया गया था।

वहीं, दूसरी तरफ मंदिर नगरी के चारों ओर पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं, जहां वाहनों को रोका जा रहा है, गाड़ियों के शीशे खोले जा रहे हैं और यात्रियों के पहचान पत्र चेक किए जा रहे हैं। मंदिर की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। वर्दी और सादे कपड़ों में सुरक्षा बल गर्भगृह की ओर बढ़ रही भीड़ पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

एसपी सिटी ने दी जानकारी

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा, "अयोध्या में 6 दिसंबर हमेशा एक संवेदनशील दिन माना जाता है। इस साल, हम शांति या सुरक्षा भंग न हो, यह सुनिश्चित कर रहे हैं," उन्होंने कहा कि किसी भी सार्वजनिक सभा या रैलियों के खिलाफ सख्त आदेश जारी किए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें