Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पत्नी और दो पुजारियों की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी अरविंद सिंह को करीब सात घंटे चले गतिरोध के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी ने खुद को एक कमरे में बंद कर तीन बच्चों को भी बंधक बना लिया था। इसके बाद वह पुलिस पर लगातार गोली चलाने की धमकी दे रहा था। पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान तीनों बच्चों को कमरे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, आरोपी के बेटे को गोली लगी थी।इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाकी दो बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
