Get App

Anant Singh: बिहार के नए CM सम्राट चौधरी से मिलकर लौटे बाहुबली अनंत सिंह, बेबाकी में तेजस्वी और शराब पर ये क्या बोल गए

Anant Singh: बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार ने अपना काम संभाल लिया है। इस बीच बिहार की राजनीति में 'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) विधायक अनंत सिंह से उनकी मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है।

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 17, 2026 पर 11:45 AM
Anant Singh: बिहार के नए CM सम्राट चौधरी से मिलकर लौटे बाहुबली अनंत सिंह, बेबाकी में तेजस्वी और शराब पर ये क्या बोल गए
बिहार के नए CM सम्राट चौधरी से मिले बाहुबली अनंत सिंह

Anant Singh: बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार ने अपना काम संभाल लिया है। इस बीच बिहार की राजनीति में 'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) विधायक अनंत सिंह से उनकी मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है। अनंत सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव और बिहार में शराब बंदी पर ऐसी टिप्पणियां कर दी हैं, जिसपर बातें हो रही हैं। सबसे पहले तो आप यहां नीचे वो वीडियो देखिए जिसमें अनंत सिंह अपनी मुलाकात में हुई बातों को अपने बेबाकी अंदाज में बता रहे हैं।

चुनाव को अलविदा और मोकामा के लिए अस्पताल की मांग

अनंत सिंह ने साफ कर दिया है कि वे अब भविष्य में चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने सम्राट चौधरी से मुलाकात के दौरान अपील करते हुए कहा कि हमारी एक ही मांग है कि मोकामा की जनता के लिए एक शानदार अस्पताल बनवा दीजिए। उन्होंने तर्क दिया कि मोकामा के लोगों को इलाज के लिए पटना भागना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी और खर्च होता है। सम्राट चौधरी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि इस पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें