Get App

RBI MPC Rate Cut से बैंकिंग, रियल्टी, ऑटो शेयरों में 2% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स से जानें किन सेक्टर्स में आयेगा बूम

RBI की मॉनटेरी पॉलिसी समिति ने आज बाजार की उम्मीदों के मुताबिक प्रमुख लेंडिंग रेट में 50 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की।इससे बाद सुबह 10.10 बजे, बैंक निफ्टी और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। जबकि निफ्टी पीएसयू बैंक में एक प्रतिशत का उछाल आया। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में कारोबार के दौरान दो प्रतिशत की तेजी आई। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत की तेजी आई

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 06, 2025 पर 11:26 AM
RBI MPC Rate Cut से बैंकिंग, रियल्टी, ऑटो शेयरों में 2% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स से जानें किन सेक्टर्स में आयेगा बूम
Marcellus Investment Managers के वीआर कृष्णन ने कहा कि भारत में ऑटो की अधिकांश खरीदारी लोन पर होती हैं। इसलिए दरों में कटौती होने से ऑटोमेकर्स को फायदा हो सकता है

RBI MPC Meeting : बैंकिंग, एनएफबीसी और ऑटो काउंटर जैसे रेट सेंसेटिव शेयरों में तेज बढ़त के साथ कारोबार हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनटेरी पॉलिसी समिति ने शुक्रवार, 6 जून को बाजार की उम्मीदों के मुताबिक प्रमुख लेंडिंग रेट में 50 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की। आरबीआई ने भी अपना रुख पहले के 'एकोमोडिटिव' से बदलकर 'न्यूट्रल' कर दिया। निवेशकों ने उधार लेने की लागत को कम करने पर दांव लगाया। इससे हाउसिंग और ऑटो प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ेगी। जिससे ऋणदाताओं, चाहे बैंक हों या गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां, इन सभी के मुनाफे में सुधार होगा। अप्रैल की बैठक के दौरान, आरबीआई एमपीसी ने लेंडिंग रेट को 25 बेसिस प्वाइंट्स घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया। इसके पहले ये रेट 6.25 प्रतिशत था। आरबीआई ने लगातार दूसरी दर कटौती की है। वहीं 50 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती के साथ, रेपो दर 5.5 प्रतिशत पर आ गई है।

इसके अलावा, RBI द्वारा CRR, जिसे cash reserve ratio (नकद आरक्षित अनुपात) के रूप में भी जाना जाता है, में 100 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की है। इससे बैंकिंग शेयरों को बढ़ावा मिला। CRR में कटौती इस साल 25 बेसिस प्वाइंट्स की चार किश्तों में होगी जो 6 सितंबर, 4 अक्टूबर, 1 नवंबर और 29 नवंबर को होगी।

सेक्टोरल इंडेक्सेस में दिखी तेजी

सुबह 10.10 बजे, बैंक निफ्टी और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। जबकि निफ्टी पीएसयू बैंक में एक प्रतिशत का उछाल आया। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में कारोबार के दौरान दो प्रतिशत की तेजी आई। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत की तेजी आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें