Bankipur By-Election Results: बांकीपुर में BJP का किला ढहा! प्रशांत किशोर की जीत से बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा
Bankipur By-Election Results: बिहार की राजधानी पटना के दिल में स्थित बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए हालिया उपचुनाव के नतीजों में जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रमुख प्रशांत किशोर ने एक बड़ी और ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,246 वोटों से शिकस्त दी है
Bankipur By-Election Results: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है
Bankipur By-Election Results 2026: बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चा तेज कर दी है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार (3 अगस्त) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,324 मतों के अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
चुनाव आयोग (ECI) के अनुसार, सभी 32 चरणों की मतगणना पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर को 64,151 मत मिले। जबकि BJP के नीरज कुमार को 44,827 मत प्राप्त हुए। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा कुमारी 14,273 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
तीन दशक के बाद BJP का किला ढहा
करीब तीन दशक से भारतीय जनता पार्टी का मजबूत किला मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत को राजनीतिक विश्लेषक महज चुनावी सफलता नहीं। बल्कि राज्य की बदलती राजनीतिक प्राथमिकताओं का संकेत मान रहे हैं।
इस उपचुनाव में मुकाबला केवल BJP, जन सुराज और राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों के बीच नहीं था। बल्कि इसे BJP के पारंपरिक संगठनात्मक आधार, प्रशांत किशोर की नई राजनीतिक रणनीति और राजद के पारंपरिक मुस्लिम-यादव (MY) समीकरण की परीक्षा के रूप में भी देखा जा रहा था।
BJP-RJD दोनों को संदेश
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इन नतीजों का संदेश केवल BJP तक सीमित नहीं बल्कि विपक्ष, खासकर RJD के लिए भी महत्वपूर्ण है। राजनीतिक विश्लेषक अरुण कुमार पांडे ने पीटीआई से कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में बिहार की पारंपरिक जातीय राजनीति के समीकरण कुछ हद तक कमजोर पड़ते दिखाई दिए।
उन्होंने कहा कि BJP के पारंपरिक सवर्ण मतदाताओं का एक वर्ग पार्टी से दूरी बनाता नजर आया। जबकि RJD का मुस्लिम यादव समीकरण भी पहले जैसा प्रभावी नहीं दिखा पाया। पांडे के अनुसार, पिछले कुछ समय से BJP के पुराने कार्यकर्ताओं में उपेक्षा की भावना रही है। इसका असर चुनावी अभियान पर भी दिखाई दिया।
एक्टिव नहीं दिखे BJP कार्यकर्ता
उन्होंने कहा कि आमतौर पर BJP कार्यकर्ता मतदान के दिन मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। लेकिन इस उपचुनाव में वैसी सक्रियता नजर नहीं आई। पांडे ने यह भी कहा कि जब मुस्लिम मतदाताओं के एक वर्ग को लगा कि BJP उम्मीदवार को कड़ी चुनौती केवल प्रशांत किशोर दे सकते हैं, तो उनके समर्थन का एक हिस्सा RJD से हटकर जन सुराज की ओर गया।
BJP नेता और बांकीपुर क्षेत्र के दलित बहुल दुजर्रा इलाके के प्रभारी ललन पासवान ने स्वीकार किया कि पार्टी जनता की नब्ज समझने में सफल नहीं रही। उन्होंने कहा कि नामांकन के बाद एक उम्मीदवार के चुनाव मैदान से हटने का असर भी परिणामों पर पड़ सकता है। राजनीतिक विश्लेषक इंद्र भूषण ने कहा कि बांकीपुर के शहरी मतदाताओं ने जातीय समीकरणों से आगे बढ़कर शिक्षा, रोजगार और पलायन जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी।
BJP उम्मीदवार लोगों को पसंद नहीं आया?
उनके अनुसार, BJP के समर्थकों के एक वर्ग को उम्मीदवार चयन पसंद नहीं आया। जबकि BJP और RJD दोनों के पारंपरिक मतदाताओं ने अपने-अपने दलों के नेतृत्व को यह संदेश दिया कि वे केवल पुरानी राजनीतिक निष्ठाओं के आधार पर मतदान नहीं करेंगे। भूषण ने कहा कि कुछ मुद्दों और नेताओं के बयानों का भी चुनावी माहौल पर असर पड़ा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और BJP के कुछ नेताओं के बयानों को लेकर भी मतदाताओं में नाराजगी रही।
1995 से था बीजेपी का कब्जा
बांकीपुर विधानसभा सीट 1995 से लगातार भाजपा के कब्जे में रही थी। पहले नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा और बाद में उनके बेटे नितिन नबीन ने इस सीट पर पार्टी का दबदबा कायम रखा। नितिन नबीन ने 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस उपचुनाव में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर ने मुकाबले को बदल दिया।
प्रशांत किशोर क्यों जीते?
चुनावी रणनीतिकार के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे प्रशांत किशोर ने जन सुराज अभियान के माध्यम से खुद को वैकल्पिक राजनीतिक नेतृत्व के रूप में पेश किया। उन्होंने उपचुनाव के दौरान शिक्षा, रोजगार, पलायन और व्यवस्था परिवर्तन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
दूसरी ओर, RJD ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाकर अपने पारंपरिक मुस्लिम यादव समीकरण पर भरोसा जताया था। हालांकि, नतीजों से संकेत मिला कि शहरी क्षेत्रों में जातीय समीकरणों के साथ-साथ विकास, रोजगार और नए नेतृत्व जैसे मुद्दे भी मतदाताओं के फैसले को प्रभावित कर रहे हैं।
बिहार की बदलती राजनीतिक सोच
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम केवल एक सीट तक सीमित नहीं है बल्कि यह बिहार की बदलती राजनीतिक सोच का संकेत भी है। उनके अनुसार, BJP को अपने पारंपरिक गढ़ों में संगठन और उम्मीदवार चयन को लेकर नई रणनीति बनाने की जरूरत होगी। जबकि RJD को भी अपने पारंपरिक वोट बैंक को बनाए रखने के लिए नए राजनीतिक संदेश और रणनीति पर विचार करना होगा। वहीं, प्रशांत किशोर की जीत ने संकेत दिया है कि बिहार की राजनीति में नए राजनीतिक विकल्पों के लिए भी जगह बन रही है।
30 जुलाई को हुए मतदान से पहले कई दिनों तक प्रशांत किशोर और BJP की ओर से जोरदार चुनाव प्रचार किया गया था। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चुनावी अनियमितताओं के आरोप लगाए और इस संबंध में निर्वाचन आयोग का भी रुख किया।
BJP के लिए क्यों झटका है यह हार?
पारंपरिक वोट बैंक में सेंध: बांकीपुर उच्च जाति और शहरी मध्यम वर्ग का गढ़ माना जाता है, जो परंपरागत रूप से भाजपा को एकतरफा वोट देता रहा है। प्रशांत किशोर ने इस बार भाजपा के इस मजबूत वोट बैंक में सेंध लगाई है।
भारी राजनीतिक पूंजी का नुकसान: BJP ने अपनी इस सीट को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। पहले नामित उम्मीदवार को बदलकर नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारने से साफ था कि पार्टी के लिए यह चुनाव कितना अहम था।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पहला चुनावी इम्तिहान: 2025 के विधानसभा चुनाव जहां नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़े गए थे। वहीं यह उपचुनाव सम्राट चौधरी के बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला चुनावी टेस्ट था। इस गढ़ में मिली हार से सरकार के शुरुआती असर पर सवाल खड़े हुए हैं।
प्रशांत किशोर और जन सुराज के लिए इसके क्या मायने हैं?
चुनावी रणनीतिकार से लोकप्रिय नेता का सफर: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में विफलता के बाद यह जीत प्रशांत किशोर के लिए जीवनदान जैसी है। इससे उनकी छवि केवल एक 'इलेक्शन मैनेजर' की जगह एक जमीन से जुड़े राजनीतिक नेता के रूप में स्थापित हुई है।
मुद्दों पर आधारित राजनीति की जीत: PK के नाम से मशहूर प्रशांत किशोर ने इस चुनाव में पारंपरिक जातिगत समीकरणों या भावुक मुद्दों के बजाय शिक्षा, रोजगार, अधिकार और नागरिक सुविधाओं को अपना मुख्य एजेंडा बनाया।
विधानसभा में पहली उपस्थिति: इस जीत से जन सुराज पार्टी (JSP) को बिहार विधानसभा में अपना पहला प्रतिनिधि और मजबूत मंच मिल गया है। इससे भविष्य में नए कार्यकर्ताओं और नेताओं को जोड़ने में मदद मिलेगी।
बिहार की भावी राजनीति पर असर
राजनीतिक पंडितों का कहना है कि हालांकि एक सीट के नतीजे से बिहार विधानसभा में सत्ता का संतुलन नहीं बदलता। लेकिन इसने यह साबित कर दिया है कि एनडीए (NDA) और महागठबंधन के अलावा बिहार की जनता एक तीसरे विकल्प पर गंभीरता से विचार करने के लिए तैयार है। हालांकि एनडीए के पास विधानसभा में भारी बहुमत है। लेकिन इस नतीजे ने विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषकों का ध्यान जरूर खींचा है।