देशभर के मौसम में अगले कुछ दिनों में बड़े बदलाव की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तीन बड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) एक साथ सक्रिय हो गए हैं, जिससे कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा बढ़ गया है। इन एक्टिव सिस्टम्स की वजह से दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अगले 3-4 दिनों में लगातार बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। खासकर पश्चिम मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा, उत्तर भारत में भी तापमान में गिरावट और हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है।
