Get App

IMD Heavy rain alert: इन राज्यों में धुआंधार तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, 7 मई तक ऐसा रहेगा मौसम

IMD Heavy rain alert: मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक धुआंधार तूफान, बिजली कड़कने और भारी बारिश की संभावना है। मौसम का यह मिजाज 7 मई तक और कुछ क्षेत्रों में 10 मई तक बना रह सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2026 पर 5:06 PM
IMD Heavy rain alert: इन राज्यों में धुआंधार तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, 7 मई तक ऐसा रहेगा मौसम
IMD Heavy rain alert: कई राज्यों में बारिश के दौरान हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा रहेगी

IMD Heavy rain alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के मौसम को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक धुआंधार तूफान, बिजली कड़कने और भारी बारिश की संभावना है। मौसम का यह मिजाज 7 मई तक और कुछ क्षेत्रों में 10 मई तक बना रह सकता है। मौसम विभाग ने देश के बड़े हिस्से में गरज-चमक के साथ बारिश और तूफान की चेतावनी दी है। उत्तर-पश्चिम से लेकर दक्षिण भारत तक, आसमान से आफत बरसने वाली है।

उत्तर-पश्चिम भारत: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में ओले

अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के राज्यों में मौसम काफी खराब रहने वाला है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6 से 8 मई तक बारिश और बर्फबारी के साथ बिजली कड़कने की आशंका है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 मई को 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान (Thundersquall) आ सकता है।

जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित पूर्वी राजस्थान में 4 मई को ओले गिरने की आशंका है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 4 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें