Get App

बेंगलुरु में आफत की बारिश, अस्पताल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, जारी है रेस्क्यू

जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण बोवरिंग एंड लेडी कर्जन हॉस्पिटल की दीवार कमजोर हो गई थी। हालांकि, प्रशासन ने कहा है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2026 पर 10:26 PM
बेंगलुरु में आफत की बारिश, अस्पताल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, जारी है रेस्क्यू
Bengaluru News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार शाम तेज बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया।

Bengaluru News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार शाम तेज बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। शिवाजीनगर इलाके में स्थित बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल के पास एक कंपाउंड की दीवार अचानक गिर गई। इस हादसे में सड़क किनारे मौजूद दुकानदारों और राहगीरों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण बोवरिंग एंड लेडी कर्जन हॉस्पिटल की दीवार कमजोर हो गई थी। हालांकि, प्रशासन ने कहा है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की।

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपए की मुआवजे की घोषणा की। वहीं उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने भी घटनास्थल का दौरा कर राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की।

पुलिस ने बताया कि भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से सातों पीड़ितों ने दीवार के पास शरण ली थी। तभी वह अचानक ढह गई। दीवार के मलबे में दबने से सातों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सातों मृतक रेहड़ी-पटरी वाले थे। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और आपातकालीन सेवा कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय निवासियों की मदद से मलबे से शवों को बाहर निकाला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें