Get App

चेहरे, गर्दन और पैरों पर आए 50 टांके, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को पालतू कुत्ते ने बनाया शिकार!

पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उसे गहम मेडिकल केयर की जरूरत है, और रिपोर्टों से पता चलता है कि उसके चेहरे और गर्दन पर 50 से ज्यादा टांके लगाए गए हैं। अस्पताल के कर्मचारी उसके इलाज के दौरान उसकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2026 पर 7:31 PM
चेहरे, गर्दन और पैरों पर आए 50 टांके, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को पालतू कुत्ते ने बनाया शिकार!
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को पालतू कुत्ते ने बनाया शिकार!

बेंगलुरु के HSR लेआउट में 26 जनवरी के दिन मॉर्निंग वॉक एक महिला के लिए किसी बुरे सपने जैसे हो गई। जब एक पालतू कुत्ते महिला पर हमला कर दिया और वह बुरी तहर से घायल हो गई। यह घटना सुबह लगभग 6:54 बजे टीचर्स कॉलोनी में, पीड़िता के घर के ठीक सामने घटी।

पुलिस के अनुसार, अमरेश रेड्डी नाम के व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने अचानक महिला पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन, चेहरे, हाथों और पैरों पर काट लिया। चोटें गंभीर थीं और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उसे गहम मेडिकल केयर की जरूरत है, और रिपोर्टों से पता चलता है कि उसके चेहरे और गर्दन पर 50 से ज्यादा टांके लगाए गए हैं। अस्पताल के कर्मचारी उसके इलाज के दौरान उसकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें