पाकिस्तानी भाभी के कहने पर हिंदू पत्नी से गनीम अली ने किया ये डिमांड, मना करने पर हुआ ये हाल

निहारिका का कहना है कि धर्म परिवर्तन की बात सबसे पहले सना हबीब ने उठाई थी, और उन्हें शक है कि सना किसी धर्म परिवर्तन से जुड़े संगठन से जुड़ी हुई है। निहारिका ने बताया कि, वर्तमान में भोपाल में मेरे ससुराल में पाकिस्तानी नागरिक सना हबीब रह रही है। अगर सना हबीब से सख्ती से पूछताछ की जाए तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सकता है

अपडेटेड Apr 25, 2025 पर 8:27 PM
Story continues below Advertisement
भोपाल की महिला ने कहा पति और ससुराल वाले उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं।

भोपाल की निहारिका की प्रेम कहानी जो एक वादे से शुरू हुई थी, अब एक गंभीर मोड़ ले चुकी है। प्यार के बाद शादी तो हो गई, लेकिन अब हालात ऐसे बन गए हैं कि निहारिका को दूसरी बार पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाना पड़ा है। निहारिका ने गनीम अली से शादी की थी और शुरू में सब कुछ ठीक था। लेकिन कुछ समय बाद, उनके पति, ससुराल वाले और पाकिस्तान मूल की भाभी ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालना शुरू कर दिया।

पहली शिकायत और अधूरा समझौता

निहारिका ने पहली बार 31 मई 2024 को अपने पति और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन अगले ही दिन, जब समझौते का वादा किया गया, तो उसने मामला वापस ले लिया — यह सोचकर कि हालात शायद सुधर जाएंगे। लेकिन मामला वापस लेने के बाद फिर से वही सब शुरू हो गया। उत्पीड़न लगातार बढ़ते गए और निहारिका ने फिर से पुलिस से संपर्क किया है। इस बार उसने अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार, मानसिक दबाव और धार्मिक जबरदस्ती की पूरी जानकारी पुलिस को दी है।


निहारिका ने अपनी नई शिकायत में अपने पति और ससुराल वालों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और शारीरिक शोषण करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। निहारिका ने अपने पति गनीम अली, ससुर ग़ज़नफ़र अली, सास सलेका अली, ननद उज़मा अली, बड़े देवर गाज़ी अली, और भाभी सना हबीब पर आरोप लगाए हैं कि वे सभी उस पर धर्म बदलने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने धर्म बदलने से इनकार किया, तो उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

सना हबीब पर सबसे पहले आरोप

निहारिका का कहना है कि धर्म परिवर्तन की बात सबसे पहले सना हबीब ने उठाई थी, और उन्हें शक है कि सना किसी धर्म परिवर्तन से जुड़े संगठन से जुड़ी हुई है। निहारिका ने बताया कि, वर्तमान में भोपाल में मेरे ससुराल में पाकिस्तानी नागरिक सना हबीब रह रही है। अगर सना हबीब से सख्ती से पूछताछ की जाए तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सना जल्द से जल्द देश से बाहर भागने की फिराक में है।

परिवार को धमकियाँ और दिल्ली जाना

निहारिका ने यह भी बताया कि जब उनके परिवार ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही, तो ससुराल वालों ने उन्हें शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इसी डर से निहारिका अब अपनी छोटी बहन के साथ दिल्ली में रह रही हैं। निहारिका ने आरोप लगाया कि उनके ससुर गजनफ़र अली ने उन्हें देर रात धमकी भरे मैसेज भेजे, जिनमें उन्होंने कानूनी कार्रवाई से खुद को बचा पाने का दावा किया। निहारिका ने इन सभी संदेशों को सुरक्षित रखा है और पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपे हैं।

अश्लील वीडियो फैलाने का आरोप

निहारिका ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति और ससुराल वालों ने उनकी छवि को बदनाम करने के लिए अश्लील वीडियो फैलाए। निहारिका ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के मोबाइल फोन तुरंत जब्त किए जाएं और उनकी गहन जांच की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने सख्त कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।