Bihar Budget 2026: बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार (3 फरवरी) को विधानसभा में 3.47 लाख करोड़ रुपये (₹3,47,589.76 करोड़) का बजट पेश किया। नीतीश सरकार ने कहा कि इस बार का बजट 'ज्ञान, विज्ञान और अरमान' पर केंद्रित है। बजट में महिलाओं, कृषि, शिक्षा और रोजगार पर खास जोर दिया गया है। बजट पेश करते हुए राज्य के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 'विकसित बिहार' को आकार देने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी भूमिका की सराहना की।
