Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होली से पहले बिहार की 25 लाख महिलाओं को खास तोहफा दिया है। नीतीश कुमार ने सोमवार (16 फरवरी) को 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इस योजना का उद्देश्य स्वरोजगार और आजीविका के अवसरों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अधिकारियों ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग' पर आयोजित कार्यक्रम में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से कुल 2,500 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की।
