Get App

Bihar Rain Alert: 10 अगस्त तक बिहार में बारिश का येलो एलर्ट, राज्य में नदियां उफान पर

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य में अलग-अलग दिन और अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो एलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2025 पर 9:12 AM
Bihar Rain Alert: 10 अगस्त तक बिहार में बारिश का येलो एलर्ट, राज्य में नदियां उफान पर

भारतीय मौसम विभाई (IMD) ने अगले सात दिनों तक देश पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। इन इलाकों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है और इस वजह से यहां आने वाले कुछ दिनों तक मौसम काफी खराब रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार समेत देश के पूर्वी राज्यों में मानसून का सिस्टम पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। विभाग ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग दिन के लिए येलो एलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने इस दौरान राज्य की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की चेतावनी दी है और नदियों के आसपास के तराई वाले इलाकों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। मौसम विभाग ने कहा है कि 4 से 9 अगस्त तक बिहार के कुछ इलाकों भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी पटना ने कहा है कि अगले 7 दिनों में गंडक, कोसी, बागमती और महानंदा नदियों के क्षेत्रों और उत्तर बिहार के जिलों में बारिश जारी रहेगी। कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पिछले 24 घंटों के भीतर पूर्णिया में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। दरभंगा समेत कई जिलों में बहुत भारी बारिश हुई है।

आईएमडी पटना के अनुसार, मंगलवार को भी पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीवान और सारण में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इनके अलावा सीतामढ़ी, गोपालगंज, अररिया, किशनगंज में भी भारी बारिश हो सकती है। वहीं दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बांका, पूर्णिया, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया गया है।

आईएमडी ने बुधवार को पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज जिले में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि किशनगंज में भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग ने बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय समेत कई अन्य जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं दी है। हालांकि, 10 अगस्त तक पूरे बिहार में अलग-अलग दिनों में अलग-अलग जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

'डॉग बाबू' के बाद अब बिहार में 'कौआ' को मिला निवास प्रमाण पत्र, पिता का नाम 'कौआ सिंह'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें