Bihar Rajya Sabha Election Results: बिहार में सोमवार (16 मार्च) को राज्यसभा चुनाव में सभी पांच सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने जीत हासिल की। मतदान के दौरान विपक्षी 'महागठबंधन' के चार विधायकों की गैरहाजिरी से राजनीतिक समीकरण बदल गया। इससे NDA को निर्णायक बढ़त मिल गई। कांग्रेस के तीन विधायकों और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एक विधायक ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। राज्यसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब RJD के कार्यकर्ता कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। RJD के आम कार्यकर्ताओं में भारी आशंकाएं पैदा हो गई हैं। वे अब इस हार के लिए कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे हैं।
