बीजू जनता दल (BJD) के राज्यसभा सांसद सस्मित पात्रा ने ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायक के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के कारण इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ओडिशा के पूर्व सीसएम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। इसके चलते सस्मित पात्रा ने निशिकांत दूबे की अध्यक्षता वाली संसद की संचार और सूचना प्रौद्योगिकी समिति से इस्तीफा दिया है। बता दें कि, निशिकांत दुबे ने दावा किया था कि ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक ने 1960 के दशक में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और सीआईए के बीच एक कड़ी के रूप में काम किया था।
