Waqf Amendment Bill 2025: बीजू जनता दल (BJD) ने गुरुवार (3 अप्रैल) को एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए कहा कि उसने कोई पार्टी व्हिप जारी नहीं किया है। इससे BJD के राज्यसभा सांसदों को वक्फ संशोधन विधेयक पर वोटिंग के दौरान अपनी "अंतरात्मा" के अनुसार मतदान करने का मौका मिल गया है। पार्टी ने कहा कि सभी सांसद अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट दें। राज्यसभा में BJD के सात सांसद हैं। BJD के इस कदम ने संसद के निचले सदन में नंबर गेम को दिलचस्प बना दिया है। अगर बीजेपी का कोई सहयोगी आखिरी समय में बिल पर यू-टर्न लेता है तो नवीन पटनायक की पार्टी गेम चेंजर की भूमिका निभा सकती है।
