साल 2006, आज से 20 साल पहले हरियाणा के कुरूक्षेत्र के रहने वाले एक लड़के के लिए पूरा देश दुआ कर रहा था। उस बच्चे का नाम था प्रिंस और वो गांव के एक बोरवेल में गिर गया था। 20 साल साल पहले पूरे देश ने दुआ की थी ताकि उस गहरे बोरवेल से उसे बाहर निकाला जा सके। साल 2006 में बोरवेल में गिरे प्रिंस की उम्र महज चार साल थी। चार साल के प्रिंस को बचाने के लिए तकरीबन 50 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेश चला था और अंत में उसे बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया था। वहीं बोरवेल से बाहर निकलने के बाद प्रिंस उस समय पूरे देश में छा गए थे। पर क्या आपको पता है कि वो प्रिंस अब कहां है? उनका अब एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
'बोरवेल बॉय' प्रिंस की हिम्मत की तारीफ
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें 20 साल पहले 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा प्रिंस दिखाई दे रहा है। हालांकि अब प्रिंस 4 साल का नहीं रहा और उसकी उम्र 24 साल हो गई है। बता दें कि इस वीडियो में एक कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल प्रिंस से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। कुरुझेत्र के पोलो ग्रांउड में उन्होंने प्रिंस से मुलाकात की नवीन जिंदल ने प्रिंस की तारीफ करते हुए कहा कि साल 2006 में शाहबाद में एक चार साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया था और आज वही बच्चा बड़ा होकर मजबूत बन चुका है। उन्होंने बताया कि प्रिंस दो दिन से भी ज्यादा समय तक बोरवेल में फंसा रहा, लेकिन उसने कभी हिम्मत नहीं छोड़ी।
अब क्या कर रहे हैं प्रिंस
नविन जिंदल ने कहा कि अब प्रिंस ने अंबाला से अपना आईटीआई कोर्स पूरा कर लिया है और फिलहाल अप्रेंटिसशिप कर रहा है। उस समय के बचाव अभियान को याद करते हुए जिंदल ने बताया कि पूरा देश उसकी सलामती के लिए दुआ कर रहा था। लोग उसकी मदद के लिए बिस्किट, चॉकलेट और खाने-पीने की चीजें भेज रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि उस वक्त प्रिंस काफी कमजोर था, लेकिन अब उसकी सेहत अच्छी हो गई है। जिंदल ने खुशी जताई कि आज प्रिंस से मिलकर अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि प्रिंस पोलो मैच देखने आया है और मैच के बाद उससे उसका अनुभव भी पूछा जाएगा।
याद किया रेस्क्यू ऑपरेशन को
अपने रेस्क्यू ऑपरेशन को याद करते हुए प्रिंस ने बताया कि, उस समय पूरा देश चिंतित था और उसकी सलामती के लिए दुआ कर रहा था। लोगों ने उसकी मदद के लिए बिस्किट, चॉकलेट और खाने-पीने की कई चीजें भेजी थीं। जिंदल ने बताया कि उस वक्त प्रिंस बहुत कमजोर था, लेकिन अब उसकी सेहत अच्छी हो गई है। उसे देखकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने यह भी कहा कि आज प्रिंस पोलो मैच देखने आया है और मैच के बाद उससे उसका अनुभव भी पूछा जाएगा। यह मुलाकात “फिट इंडिया – फिट हरियाणा – फिट कुरुक्षेत्र” पहल के तहत आयोजित पोलो मैच के दौरान हुई। इस मैच में कुरुक्षेत्र पोलो टीम ने कैथल पोलो टीम को 9-7 से हरा दिया।