उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बर्थडे पार्टी में हुई कहासुनी ने ऐसा रूप ले लिया कि तीन लोगों की हत्या कर दी गई। बुलंदशहर के खुर्जा नगर इलाके में शनिवार रात एक खुशियों भरा जन्मदिन समारोह अचानक तिहरे हत्याकांड में बदल गया। पुलिस के अनुसार, रविवार को बुलंदशहर जिले में एक जिम में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई कहासुनी के बाद वार्ड पार्षद के परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
