Get App

CEA Nageswaran: भारत-अमेरिका के बीच अधिकांश मुद्दों पर बनी सहमति, CEA नागेश्वरन बोले- 'मार्च तक डील न हुई तो होगी हैरानी'

India-US Trade Deal: अनंत नागेश्वरन ने कहा कि 'नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच अधिकांश व्यापारिक मुद्दे 'सुलझा लिए गए हैं', और जल्द ही समझौते की घोषणा हो सकती है। एक इंटरव्यू में CEA उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता हो जाएगा

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 11, 2025 पर 12:14 PM
CEA Nageswaran: भारत-अमेरिका के बीच अधिकांश मुद्दों पर बनी सहमति, CEA नागेश्वरन बोले- 'मार्च तक डील न हुई तो होगी हैरानी'
CEA नागेश्वरन का यह बयान अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर के पॉजिटिव रुख के बाद आया है

Chief Economic Adviser Nageswaran: भारत-अमेरिका के बीच चलर रहे व्यापार समझौते पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि 'नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच अधिकांश व्यापारिक मुद्दे 'सुलझा लिए गए हैं', और जल्द ही समझौते की घोषणा हो सकती है। ब्लूमबर्ग टीवी को दिए एक इंटरव्यू में CEA नागेश्वरन ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मार्च 2026 तक दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता हो जाएगा।

नागेश्वरन ने कहा कि वित्त वर्ष 2027 (FY27) के लिए भारत के आर्थिक दृष्टिकोण में सकारात्मक गति है, और भारतीय रुपया अपने आर्थिक मूल सिद्धांतों के मुकाबले 'कम मूल्यांकन' पर है।

अमेरिका ने की भारत के 'बेस्ट ऑफर' की सराहना

नागेश्वरन का यह बयान अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर के उस पॉजिटिव रुख के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने अब तक अमेरिका को किसी भी देश से मिले 'बेस्ट ऑफर' दिए हैं। वाशिंगटन में सीनेट विनियोग उपसमिति की सुनवाई के दौरान ग्रीर ने आगे बताया कि अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए बाजार पहुंच सुनिश्चित करने हेतु एक अमेरिकी टीम वर्तमान में भारत में है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रिक स्विट्जर के नेतृत्व में यह उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल वर्तमान में नई दिल्ली में है और संयुक्त सचिव दर्पण जैन भारतीय वार्ता का नेतृत्व कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें