Chhath Puja 2025: छठ पूजा उत्सव के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार (26 अक्टूबर) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाया कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए फिल्टर किए गए पानी वाला एक नकली यमुना घाट बनाया है। जबकि श्रद्धालुओं को प्रदूषित नदी में खड़ा होना पड़ रहा है। वहीं, बीजेपी ने पलटवार करते हुए AAP के आरोपों को राजनीतिक हताशा का शर्मनाक नमूना करार दिया। साथ ही पूछा, "किसे बेवकूफ बना रहे हो..?"
