Get App

क्या 400 लोगों की टीम के साथ भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग? गलवान विवाद के बाद पहली भारत यात्रा को लेकर ये पता चला

Xi Jinping India visit BRICS Summit: गलवान घाटी झड़प के बाद पहली बार चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आ सकते हैं। खबर है कि सितंबर में दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के लिए चीन के 400 अधिकारियों की टीम होटल और सुरक्षा व्यवस्था में जुट गई है। क्या सालों से जारी भारत-चीन सीमा तनाव के बीच यह रिश्तों में जमी बर्फ पिघलने का बड़ा संकेत है?

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 25, 2026 पर 1:31 PM
क्या 400 लोगों की टीम के साथ भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग? गलवान विवाद के बाद पहली भारत यात्रा को लेकर ये पता चला
सात वर्षों में राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पहली भारत यात्रा होगी

XI Jinping India Visit: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सिचंबर में दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत की यात्रा कर सकते हैं। उनके साथ लगभग 400 अधिकारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आ सकता है।

रॉयटर्स के हवाले से हमारी सहयोगी वेबसाइट फर्स्टपोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अगर इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि होती है तो यह सात वर्षों में राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पहली भारत यात्रा होगी। अगर ऐसा होता है तो सीमा विवाद को लेकर सालों से चल रहे तनाव के बीच इसे दोनों देशों द्वारा संबंधों को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम समझा जाएगा।

12-13 सितंबर को ब्रिक्स सम्मेलन, तैयारियों में जुटे चीनी अधिकारी

भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। इस संभावित दौरे की तैयारियों से वाकिफ एक भारतीय सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि चीनी अधिकारी यात्रा से पहले होटल बुकिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर काम कर रहे हैं। 2 और भारतीय सूत्रों ने बताया कि शी जिनपिंग लगभग 400 अधिकारियों के बड़े लश्कर के साथ भारत आ सकते हैं। यह प्रतिनिधिमंडल 2019 में उनकी पिछली भारत यात्रा के दौरान आए करीब 200 अधिकारियों के दल से काफी बड़ा होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें