Get App

Assam woman Missing News: असम की लड़की ऋषिकेश में रहस्यमय परिस्थितियों में हुई लापता, RRB परीक्षा के लिए आई थी दिल्ली

Assam woman Missing News: असम की रोस्मिता होजाई 5 जून, 2025 को आरआरबी परीक्षा देने के बाद दिल्ली में लापता हो गई थी। बाद में दो लोगों ने दावा किया कि वह उत्तराखंड में एक नदी में बह गई। लेकिन उसके परिवार का कहना है कि उन्हें कई दिनों बाद इसकी सूचना दी गई। होजाई 6 जून को अपने दो पुरुष साथियों हरियाणा के हेमंत शर्मा और एक पूर्व सहपाठी के साथ ऋषिकेश पहुंची थी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 10, 2025 पर 11:06 AM
Assam woman Missing News: असम की लड़की ऋषिकेश में रहस्यमय परिस्थितियों में हुई लापता, RRB परीक्षा के लिए आई थी दिल्ली
Assam woman Missing News: असम की रोस्मिता होजाई 5 जून, 2025 को आरआरबी परीक्षा देने के बाद दिल्ली में लापता हो गई थी

Assam woman Missing News: असम के दीमा हसाओ जिले की 25 वर्षीय सिविल सेवा की उम्मीदवार ऋषिकेश में लापता हो गई है। पुलिस को संदेह है कि वह गंगा में डूब गई होगी। रोस्मिता होजाई रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए राष्टीय राजधानी दिल्ली आई थी। फिर दो दोस्तों के साथ उत्तराखंड चली गई, जहां वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। असम की रोस्मिता होजाई 5 जून, 2025 को आरआरबी परीक्षा देने के बाद दिल्ली में लापता हो गई थी। बाद में दो लोगों ने दावा किया कि वह उत्तराखंड में एक नदी में बह गई। लेकिन उसके परिवार का कहना है कि उन्हें कई दिनों बाद इसकी सूचना दी गई।

टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) के अनुसार, होजाई 6 जून को अपने दो पुरुष साथियों हरियाणा के हेमंत शर्मा और एक पूर्व सहपाठी के साथ ऋषिकेश पहुंची थी। तीनों ने शिवपुरी में कैंपिंग ट्रिप की योजना बनाई थी, लेकिन शाम तक उसके दोस्तों ने उसके लापता होने की सूचना दे दी। एक स्थानीय निवासी ने दावा किया कि उसने कैंपसाइट के पास एक महिला को डूबते हुए देखा था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि होजाई गंगा में बह गई होगी।

हरिद्वार पुलिस ने नदी में तलाश के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के गोताखोरों को तैनात किया है, लेकिन अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है। एसएचओ प्रदीप चौहान ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "हमें डर है कि वह डूब गई होगी... लेकिन शव मिलने तक कुछ भी पुष्टि नहीं की जा सकती।" जांचकर्ता संभावित आत्महत्या की भी जांच कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस दावे की पुष्टि करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है।

इस बीच, असम में होजाई के परिवार ने 6 जून को उससे संपर्क टूटने के बाद हाफलोंग पुलिस स्टेशन में एक अलग गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसकी मां सोलमोदी होजाई ने कहा कि उनकी बेटी दिल्ली में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की परीक्षा के लिए अकेले यात्रा कर रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें