पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारिखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में दो चरण में चुनाव होंगे और चार मई को नतीजे आएंगे। वहीं चुनाव के तारीखों के ऐलान से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के पुजारियों और मुअज्जिनों के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। वहीं सरकारी कर्मचारियों के DA का बकाया दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि DA का बकाया मार्च से मिलेगा। सरकार के इस फैसले को आगामी चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
