PM Modi in Assam: 'कांग्रेस झूठे वादों की दुकान है', असम चुनाव से पहले पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चुनावी माहौल वाले असम में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने लोगों से आने वाले चुनाव में विपक्षी पार्टी को “कड़ी से कड़ी सजा” देने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने घुसपैठ को बढ़ावा दिया और राज्य के मूल निवासियों की अनदेखी की।
'कांग्रेस झूठे वादों की दुकान है', असम चुनाव से पहले PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चुनावी माहौल वाले असम में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने लोगों से आने वाले चुनाव में विपक्षी पार्टी को “कड़ी से कड़ी सजा” देने का आग्रह किया। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने घुसपैठ को बढ़ावा दिया और राज्य के मूल निवासियों की अनदेखी की।
कोकराझार और गुवाहाटी में विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए अलग-अलग सभाओं में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक संकट के बारे में अफवाहें और गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया।
'कांग्रेस को कड़ी से कड़ी सजा दें'
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोकराझार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस का हाथ हमेशा से घुसपैठियों के साथ रहा है और आज भी है। दशकों तक कांग्रेस ने यहां के मूल निवासियों को जमीन के कानूनी दस्तावेज तक नहीं दिए।” उन्होंने आगे कहा, “मैं आपसे आने वाले चुनावों में कांग्रेस को कड़ी से कड़ी सजा देने का आग्रह करने आया हूं; यह साफ संदेश दें कि अब देश में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। असम से निकलने वाला संदेश पूरे देश की आवाज बनेगा।”
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आदिवासियों की बहुत सी जमीन घुसपैठियों को सौंप दी है। उन्होंने कहा, “धुबरी और गोलपारा जैसे जिलों में स्थिति बेहद खराब थी। इसकी वजह से बोडोलैंड में जनसंख्या संतुलन बिगड़ रहा था और समाज में संकट गहराने लगा था। मुझे इस बात की खुशी है कि हेमंत जी के नेतृत्व में असम में घुसपैठियों के कब्जे से जमीन मुक्त कराने का एक बड़ा अभियान चल रहा है।”
'कांग्रेस ने झूठे सपने दिखाए'
मोदी ने कहा कि दशकों से बोडोलैंड क्षेत्र कांग्रेस के विश्वासघात का गवाह रहा है। उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस ने बोडोलैंड की कई पीढ़ियों को झूठे सपनों में उलझाए रखा। दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकारों ने दिखावे के लिए ही कागजी समझौते किए।”
मोदी ने कहा कि जहां कांग्रेस अपने स्वार्थी राजनीति के लिए अलग-अलग समुदायों में फूट डालती थी, वहीं भाजपा स्थायी शांति के लिए काम करती थी। उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस झूठे वादों की दुकान है। और एक झूठे वादे के साथ वह चार बड़े झूठ तोहफे में देती है। क्योंकि कांग्रेस का उन वादों को पूरा करने का कोई इरादा ही नहीं है। दूसरी ओर, भाजपा-एनडीए का मॉडल आपके सामने है।”
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से उपजे संकट के बारे में कथित तौर पर गलत सूचना फैलाने के लिए विपक्षी पार्टी पर अपना हमला जारी रखा। गुवाहाटी में मोदी ने कहा, “आज युद्ध से पैदा हुए संकट के बीच भी कांग्रेस सिर्फ अफवाहें और गलत सूचना फैलाने में लगी है।”
उन्होंने कांग्रेस सदस्यों से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के एक भाषण को फिर से पढ़ने का आग्रह किया, जिसमें नेहरू ने कहा था कि दक्षिण और उत्तर कोरिया में चल रहे युद्ध भारत में महंगाई बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “अब उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया कहां हैं और महंगाई में वृद्धि कहां है? और आज कांग्रेस के लोग देश को गुमराह करने में लगे हैं।”
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को चुनाव वाले राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की। शुक्रवार को उन्होंने गुवाहाटी और कोकराझार में 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
गुवाहाटी में प्रधानमंत्री ने देश भर के 93 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की। उन्होंने कहा, “जब हमने यह योजना शुरू की थी, तब कांग्रेस कहती थी कि किसानों को दी गई राशि चुनाव के बाद वापस करनी होगी। लेकिन अब यह योजना लाखों किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा का माध्यम बन गई है।”
वहीं, आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री सिलचर में लगभग 23,550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और फिर कोलकाता के लिए रवाना होंगे।