'बनूंगा आपके जिम का मेंबर...', मोहम्मद दीपक से दिल्ली में मुलकात के बाद बोले राहुल गांधी

Mohammad Deepak: राहुल गांधी से मुलाकात के बाद जिम ट्रेनर दीपक ने कहा कि, "राहुल गांधी ने आज मुझे यहां बुलाया था। उन्होंने मेरी पत्नी और परिवार से बात की, और मुझे भरोसा दिलाया कि मैंने जो किया वह अच्छा था और मुझे कोई डर नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे कोटद्वार आएंगे और मेरे जिम की मेंबरशिप लेंगे

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 3:33 PM
Story continues below Advertisement
राहुल गांधी ने सोमवार को उत्तराखंड के जिम ट्रेनर दीपक से मुलाकात की।

लोकसभा LoP और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को उत्तराखंड के जिम ट्रेनर दीपक से मुलाकात की। बता दें कि, दीपक कुमार ( मोहम्मद दीपक) उत्तराखंड के कोटद्वार में एडवोकेट अहमद के बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर मामले में चर्चा में आए थे। इस मुलाकात की तस्वीरें राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। दीपक ने बताया कि राहुल गांधी ने उनके जिम की मेंबरशिप लेने की बात भी कही और जिम आने का भरोसा दिया।

'दीपक के जिम की मेंबरशिप लेंगे राहुल गांधी...'

वहीं राहुल गांधी से मुलाकात के बाद जिम ट्रेनर दीपक ने कहा कि, "राहुल गांधी ने आज मुझे यहां बुलाया था। उन्होंने मेरी पत्नी और परिवार से बात की, और मुझे भरोसा दिलाया कि मैंने जो किया वह अच्छा था और मुझे कोई डर नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे कोटद्वार आएंगे और मेरे जिम की मेंबरशिप लेंगे। अगर वे मेरे जिम में आते हैं तो यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात होगी। आज, (कोटद्वार में) हालात पहले से बेहतर हैं। उन्होंने मुझे सोनिया गांधी से भी मिलवाया। मेरा पॉलिटिक्स से कोई लेना-देना नहीं है। यह जानकर अच्छा लगा कि कोई समझता है कि मैंने इंसानियत के लिए आवाज उठाई।"


वहीं राजनीति के मैदान में आने को लेकर दीपक कुमार ने कहा कि, "मेरा पॉलिटिक्स से कोई लेना-देना नहीं है। मैं हमेशा किसी भी गलत चीज के खिलाफ खड़ा रहूंगा। उन्होंने मुझसे कहा है कि वे कोटद्वार आएंगे और मेरे जिम की मेंबरशिप लेंगे। उन्होंने मेरे परिवार को भरोसा दिलाया कि वे बिल्कुल भी चिंता न करें।"

इस वजह से आए थे चर्चा में 

बता दें कि उत्तराखंड के कोटद्वार के रहने वाले दीपक कुमार, तब चर्चा में आए जब 26 जनवरी को कोटद्वार के एक बाजार क्षेत्र में हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ थ। वीडियो में बजरंग दल के लोगों द्वारा एक मुस्लिम दुकानदार के दुकान से बाबा’ शब्द हटाने का दबाव बनाए जाने की बात सामने आई थी। इसी दौरान दीपक ने कथित तौर पर विरोध दर्ज कराया। बहस के बीच जब उनसे नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा नाम मोहम्मद दीपक है। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।