Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को सौंप दी गई है। और उन्हें Z-श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई है। यह कदम बुधवार की सुबह सिविल लाइंस में उनके कैंप कार्यालय में एक 'जन सुनवाई' के दौरान हुए हमले के बाद उठाया गया। मुख्यमंत्री ने इस हमले को 'एक सोची-समझी साजिश' और उन्हें 'मारने का प्रयास' बताया है।
