Get App

कल का मौसम 14 जून: 13 राज्यों में हैवी बारिश का अलर्ट, कहां कहर बरपाएगा सूरज और कहां आसामान से बरसेगा पानी, जाने अपने इलाके का मौसम

Weather Forecast June 14: सीधे शब्दों में कहें तो- एक तरफ से मानसून आगे बढ़ रहा है, दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ दबाव बना रहा है, और बीच में मौसमी द्रोणिका इन दोनों को जोड़ रही है, इसीलिए देश का बड़ा हिस्सा इन दिनों मौसमी उथल-पुथल की चपेट में है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आम लोगों को कुछ जरूरी सलाह दी हैं जिन्हें हर किसी को ध्यान रखना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2026 पर 8:01 PM
कल का मौसम 14 जून: 13 राज्यों में हैवी बारिश का अलर्ट, कहां कहर बरपाएगा सूरज और कहां आसामान से बरसेगा पानी, जाने अपने इलाके का मौसम
कल का मौसम 14 जून: 13 राज्यों में हैवी बारिश का अलर्ट, कहां कहर बरपाएगा सूरज और कहां आसामान से बरसेगा पानी, जाने अपने इलाके का मौसम

उत्तर हरियाणा के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जो समुद्र तल से 3.1 से 4.5 Km की ऊंचाई के बीच बना हुआ है। इसी के साथ हरियाणा के ऊपर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है। पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल को पार करते हुए एक मौसमी द्रोणिका (Seasonal Trough) सक्रिय है। इसके अलावा पूर्वी असम के ऊपर और उत्तरी तटीय तमिलनाडु के ऊपर भी ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं। दक्षिण तेलंगाना के ऊपर भी 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

सीधे शब्दों में कहें तो — एक तरफ से मानसून आगे बढ़ रहा है, दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ दबाव बना रहा है, और बीच में मौसमी द्रोणिका इन दोनों को जोड़ रही है, इसीलिए देश का बड़ा हिस्सा इन दिनों मौसमी उथल-पुथल की चपेट में है।

आज रात तक किन राज्यों में क्या खतरा?

राजस्थान में आज सबसे खतरनाक स्थिति है। पश्चिमी राजस्थान में 60-70 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ 80 किमी/घंटा तक के झक्कड़ और धूल भरी आंधी का अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान में भी इसी तरह का भीषण तूफान आने की आशंका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें