Fake BARC Scientist: मुंबई में फर्जी BARC वैज्ञानिक बनकर विदेश यात्रा करने वाले अख्तर हुसैन क़ुतुबुद्दीन अहमद को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिस भाई को खुद अख्तर ने 'मृत' घोषित कर दिया था, उसे अब दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोहम्मद आदिल हुसैनी नामक इस व्यक्ति को पाकिस्तान सहित विदेशों से संबंध रखने और जासूसी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में पकड़ा गया है। 59 वर्षीय हुसैनी को दो दिन पहले दिल्ली के सीमापुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अख्तर से पूछताछ के दौरान उसे मृत मान रही थी।
