राजधानी में 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों को तेल नहीं देने और उन्हें जब्त करने के फैसले पर फिलहाल दिल्ली सरकार ने रोक लगा दी है। आम जनता की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एंड ऑफ लाइफ (EOL) गाड़ियों को जब्त करने के फैसले को लागू होने के दो दिन बाद ही स्थगित कर दिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को पत्र लिखकर निर्देश संख्या 89 को लागू पर रोक लगाने को कहा है, जिसमें दिल्ली में एंड ऑफ लाइफ (EOL) गाड़ियों को ईंधन देने से मना करने का आदेश दिया गया है।
