दिल्ली की हवा हर साल सर्दियों में बहुत खराब हो जाती है। इस समस्या को हल करने के लिए अब दिल्ली सरकार एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लेने जा रही है। सरकार का प्लान है कि अगले दो साल में दिल्ली में नए पेट्रोल वाले दोपहिया वाहन (बाइक और स्कूटर) पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे। इसके बजाय सिर्फ इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन ही बिक सकेंगे। यह प्रस्ताव दिल्ली सरकार के ड्राफ्ट इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी 2026-2030 में रखा गया है। इस ड्राफ्ट को 30 दिनों के लिए आम लोगों और विशेषज्ञों की राय लेने के लिए सार्वजनिक किया गया है।
