Get App

Delhi PG Building Collapse: मलबे के अंदर दबे युवक ने वीडियो भेज मांगी मदद, दिल्ली हादसे का रोंगटे खड़े देने वाला वीडियो आया सामने

Delhi PG Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई छात्रों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मलबे में फंसे एक छात्र का कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने मदद मांगता नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 06, 2026 पर 11:12 PM
Delhi PG Building Collapse: मलबे के अंदर दबे युवक ने वीडियो भेज मांगी मदद, दिल्ली हादसे का रोंगटे खड़े देने वाला वीडियो आया सामने
फुटेज में मलबे के नीचे फंसा एक व्यक्ति नजर आ रहा है

Delhi PG Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने के बाद से राहत और बचाव अभियान लगातार चल रहा है। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं कई छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मलबे में फंसे एक छात्र का कथित वीडियो सामने आया है। करीब 11 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में छात्र खुद को रिकॉर्ड करते हुए अपने दोस्त से मदद की गुहार लगाता नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

युवक ने मांगी मदद

दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया। फुटेज में मलबे के नीचे फंसा एक व्यक्ति नजर आ रहा है, जिसके चेहरे पर धूल लगी हुई है और चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद वह होश में नजर आता है और कैमरा घुमाकर आसपास बिखरे मलबे को दिखाता है। बताया जा रहा कि बिल्डिंग गिरने की जानकारी मिलते ही NSUI के कुछ कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान में मदद करने लगे।

दोपहर 1:30 बजे गिरी बिल्डिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें